कानपुर, मई 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में जेएन स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो गई है। आयोजकों के अनुसार उत्तर प्रदेश के करीब 70 जिलों के अलावा नई दिल्ली, करनाल, गुरुग्राम, बिहार और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भी प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 670 खिलाड़ियों ने लीग में भागीदारी सुनिश्चित की है, जो इस प्रतियोगिता की लोकप्रियता को दिखा रहा है।संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि खिलाड़ियों को बैच (किट) का वितरण पांच मई को सुबह साढ़े आठ बजे से कानपुर साउथ मैदान पर किया जाएगा। वहीं, बाहरी जनपदों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए 8 से 10 मई के बीच ट्रायल आयोजित होंगे, जिसमें वे किसी भी दिन भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को उसी समय बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.