देवघर, मार्च 19 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी देवान बाबा मैदान में मिले युवक का सर कटे शव मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर लिया है। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन, हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को रिखिया थाना अंतर्गत ग्राम ठाढ़ी स्थित देवान बाबा मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति का सर कटा शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। देर रात को शव की पहचान कुंडा थाना के बैद्यनापुर निवासी 33 वर्षीय दिलीप कुमार तुरी के रुप में किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए रिखिया थाना में मृतक के भाई के आदेवदन पर कांड संख्या 38/26 के तहत भारतीय न्याय सं...