बोकारो, अप्रैल 28 -- इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार ने सोमवार को सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उनके पास ट्रेन संचालन, रोलिंग स्टॉक रखरखाव और मानव संसाधन प्रबंधन में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। श्री कुमार ने भारतीय रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जिनमें पूर्व मध्य रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक और बिहार के नालंदा में हरनौत के मुख्य कारखाना प्रबंधक का पद शामिल है। उन्हें कई नवाचारों जैसे पूर्व मध्य रेलवे की पहली आइ्रएसओ 9001 प्रमाणित ट्रेन, वैगन्स में इन-सिटु व्हील रिप्लेसमेंट तकनीक की शुरुआत करने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित मधुबनी रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण परियोजना का श्रेय जाता है। आईआईटी, बीएचयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक श्री कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.