दिलीप कुशवाहा बने जदयू के प्रदेश सचिव
जहानाबाद, जुलाई 10 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप कुशवाहा को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल कायम है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, फुलमाला एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। दिलीप कुशवाहा लंबे समय से जदयू संगठन से जुड़े हैं। वे छात्र जदयू के प्रदेश सचिव, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष के अलावा कई विधानसभा के प्रभारी भी रह चुके हैं। इसके अलावा जिलाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उनके मनोनयन पर जिले के जेडीयू के वरिष्ठ नेता निरंजन केशव प्रिंस, डा निरंजन अंबेडकर, संजय कुमार सिंह, मनोज चंद्रवंशी, राजू पटेल, अरमान अहमद गुड्डू, राजू निषाद, रजनीश कुमार विक्कू, गुडू शर्मा, मुरारी यादव, विनय विद्यार्थी, नगर अध्यक्ष असलम गुड्डू, रविन्द्र कुशवाहा सहित कई लोगों ने बधाई दी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.