कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। ओईएफ स्टेडियम में हुए क्रिकेट मैच में स्टाफ टीम ने बीपी इलेवन को 115 से रन से हरा दिया। आयुध उपस्कर निर्माणी फूलबाग के तत्वावधान में यह मैच खेला गया। स्टाफ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम की ओर से दिलीपकांत ने 27 गेंदों पर 71 रन, मंजीत ने 18 गेंदों पर 43 रन व कप्तान फरीद अहमद ने 49 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीपी इलेवन की टीम 9.3 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। दमदार बल्लेबाजी के लिए दिलीपकांत को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। स्टाफ टीम की शानदार जीत पर ओईएफ किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई, अध्यक्ष महेंद्रनाथ, उपाध्यक्ष नरेश तिवारी, अनिल कुमार, संयुक्त मंत्री ब्रजेश तिवारी, एलपीसी सदस्य सियाराम, नीरज सिंह ने टीम को बधाई दी। .
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.