दिलीप ओझा बने अटल सेवा संगठन के अध्यक्ष
बलरामपुर, सितम्बर 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारतीय अटल सेवा संगठन में संगठनात्मक विस्तार करते हुए सक्रिय एवं युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के अध्यक्ष नीरज झा और संगठन विस्तारक राकेश कुमार पांडेय के विचार-विमर्श के बाद प्रदेशभर में बदलाव की घोषणा की गई। इसके तहत दिलीप ओझा को बलरामपुर का जिलाध्यक्ष, श्याम तिवारी को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदीप मिश्रा को जिला महामंत्री तथा कुंदन उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी। संगठन की ओर से कहा गया कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी संगठन के विचारों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे। राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.