दिलाया भरोसा: स्टाल सब्सिडी मिलने में बाधा आने की चिंता नहीं करें निर्यातक
मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- वरिष्ठ संवाददाता हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) के चेयरमैन डॉ.नीरज खन्ना ने मुरादाबाद समेत देश भर के उन सभी हस्तशिल्प निर्यातकों को ऑटम मेले के स्टालों पर छह हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से सब्सिडी मिलने में किसी भी प्रकार की बाधा आने से आशंकित नहीं होने का भरोसा दिलाया है जो अक्तूबर में आयोजित होने जा रहे ऑटम मेले में हिस्सा लेने जा रहे हैं। डॉ.नीरज खन्ना ने निर्यातकों को आश्वस्त किया कि परिषद द्वारा उन्हें इतनी दर से निर्धारित की गई सब्सिडी बिना किसी बाधा के मिलेगी। ईपीसीएच की ओर से पहली बार निर्यात के मेले में प्रतिभागी निर्यातकों को स्टालों की कीमत की लगभग आधी धनराशि सब्सिडी के तौर पर दिए जाने की घोषणा की गई है। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमकेगा मेरठ, दुनिया देखेगी मेरठ का दम ईपीसीएच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.