दिलदारनगर स्टेशन पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब
गाजीपुर, अगस्त 19 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। सावन में सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ दिलदारनगर स्टेशन पर उमड़ पड़ी है। बुधवार को स्टेशन परिसर बोलबम के जयकारों से गूंजता रहा। ट्रेन पकड़ने से पहले कांवड़ियों ने स्टेशन परिसर स्थित सायर माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कांवड़ियों के जत्थे ब्रह्मपुत्र मेल, फरक्का एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों से सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। वहां उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरने के बाद पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। ट्रेनों के जनरल, स्लीपर और एसी कोचों में भी कांवड़ियों की भारी भीड़ नजर आई। कांवड़ियों ने बताया कि यात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। उनका कहना है कि बाबा का बुलावा आने पर उनके दरबार में हाजिरी लगाना जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.