दिलदारनगर स्टेशन पर आरपीएफ ने सुरक्षा की सख्त
गाजीपुर, अगस्त 13 -- दिलदारनगर। स्वतंत्रता दिवस, श्रावण मास और आरआरबी परीक्षा को देखते हुए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, वेटिंग हॉल, पार्किंग, प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज समेत विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच के साथ यात्रियों के सामान पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जांच अभियान चौकी प्रभारी दिलदारनगर अश्वनी कुमार पटेल के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बरौनी जंक्शन की बढ़ी सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.