दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया जागरूक
गाजीपुर, सितम्बर 18 -- दिलदारनगर। देशव्यापी स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई की गई। सभी प्लेटफॉर्म, पेयजल बूथों और प्रतीक्षालयों में कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया। लाउडस्पीकर और पोस्टर-बैनर के माध्यम से यात्रियों को कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। सुपरवाइजर राजेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है। यह भी पढ़ें- Hapur News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी गई चार रंगों के कूड़ेदानों की जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.