गाजीपुर, फरवरी 27 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। होली पर्व से पहले क्षेत्रीय व्यापारियों और यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली-पटना होली स्पेशल ट्रेन संख्या 04088/04087 का ठहराव दिलदारनगर स्टेशन पर स्वीकृत कर दिया है। यह निर्णय फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के बाद लिया गया। ट्रेन संख्या 04088 दिल्ली से 27 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी और 28 फरवरी सुबह 7:17 बजे दिलदारनगर पहुंचेगी। वहीं 04087 पटना से 28 फरवरी से 4 मार्च तक संचालित होकर दोपहर 2:15 बजे दिलदारनगर रुकेगी। इस व्यवस्था से होली व ईद पर यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.