गाजीपुर, अगस्त 1 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। विद्युत वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के लिए 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक नया बिजली शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान उपभोक्ताओं को प्रतिदिन दो चरणों में कुल 6 घंटे की निर्धारित कटौती झेलनी पड़ेगी। जारी समय-सारिणी के अनुसार सुबह 7:15 बजे से 11:15 बजे तक 4 घंटे कटौती होगी। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक 2 घंटे कटौती होगी। यह शेड्यूल विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के तहत आने वाले दिलदारनगर, चित्रकोनी, फूली सहित अन्य उपकेंद्रों और उनसे जुड़े सभी फीडरों पर लागू रहेगा। निर्धारित कटौती का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि यह शेड्यूल...