गाजीपुर, फरवरी 24 -- दिलदारनगर। नगर के सरैला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की 12वीं शाखा का भव्य उद्घाटन मंगलवार को वाराणसी के अंचल प्रबंधक दीपक सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैंक कि यह नई शाखा क्षेत्र के ग्राहकों को आधुनिक और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों के सभी कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निष्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल प्रमुख अमित कुमार, मुख्य प्रचारक लक्ष्मीनारायण लाल, शाखा प्रबंधक सोहन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन नवीन कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.