दिलदारनगर में एक सितंबर को रुकेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
गाजीपुर, अगस्त 29 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे और आईआरसीटीसी पटना की ओर से विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन संख्या 00391 का संचालन एक सितंबर से किया जाएगा। ट्रेन का ठहराव दिलदारनगर स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन बिहटा से चलकर पटना, आरा और बक्सर होते हुए शाम 7:10 बजे दिलदारनगर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद 7:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 00392 आठ सितंबर की रात 11:40 बजे दिलदारनगर पहुंचेगी और 11:45 बजे पटना के लिए रवाना होगी। पैकेज कोड ईजेडबीजी-32 के तहत आठ रात और नौ दिन की यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों को उज्जैन के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, शिरडी साईं बाबा मंदिर और छत्रपति संभाजीनगर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.