नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिलजीत दोसांझ ने लीजेंडरी एक्टर गोविंदा की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि उनके जैसा ना कोई हुआ, ना कोई हो सकता है। गोविंदा भले ही बीते काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी दीवानगी लोगों के दिलों से कम नहीं हुई है। दिलजीत दोसांझ ने सोमवार को एक इंस्टा लाइव में गोविंदा का जिक्र आने पर कहा कि उस दौर की फिल्मों में जो खुशी होती थी वह आज की फिल्मों में नहीं होती है। इसी इंस्टा लाइव में दिलजीत दोसांझ ने यह भी बताया कि वह अपने अपकमिंग कॉन्सर्ट में गोविंद के गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। मालूम हो कि दिलजीत दोसांझ अभी अपने 'औरा वर्ल्ड टूर' में बिजी हैं।गोविंदा जैसा आर्टिस्ट नहीं हो सकता दिलजीत दोसांझ ने बताया कि वह जल्द अहमदाबाद में होने जा रहे उनके कॉन्सर्ट में 'जिस देस में गंगा रहता है' मूवी के गान...