नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- निशिन (जापान)। एशियाई खेलों में शुक्रवार को हांगकांग के खिलाफ ओमान की 41 रनों की हार शायद खेल के इतिहास के किसी कोने में दब जाए, लेकिन इस मुकाबले की स्कोरशीट इतिहास के पन्नों में अमर हो गई। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर जब ओमान की टीम उतरी, तो क्रिकेट प्रशंसकों को लगा कि वे किसी राष्ट्रीय टीम का नहीं, बल्कि एक ही परिवार के 'गेट-टुगेदर' का स्कोरकार्ड देख रहे हैं। मैच का नतीजा भले ही ओमान के पक्ष में न रहा हो, लेकिन अंतिम-11 में सात खिलाड़ियों के जर्सी पर एक ही उपनाम 'अल बलूशी' छपा देखकर पूरा खेल जगत हैरान रह गया। यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स के लिए कमजोर टीम भेजना अफगानिस्तान को पड़ा भारी, नेपाल ने कर दिया काम तमाम टीम में मोहम्मद अल बलूशी, शुऐब अल बलूशी, जुबैर अल बलूशी, वहीद अल बलूशी, ईसा अल बलूशी, नवीद अल बलूशी ...