लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।दिलकुशा स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर एक पशु कट कर इंजन में फंस गया, जिसके कारण मालगाड़ी खड़ी हो गई। घंटों प्रयास के बाद पशु के कटे शरीर को इंजन से निकाला गया तब मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई। इस हादसे के कारण प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी और दिल्ली-पटना श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं।बताते हैं कि शाम को दिलकुशा से एक मालगाड़ी जब लखनऊ के लिए आगे बढ़ी तो ट्रैक पर एक गाय आ गई और इंजन से टकरा कर कट गई। उसका कटा शरीर इंजन में फंस गया, जिससे मालगाड़ी रुक गई। चालक ने लखनऊ स्टेशन पर इसकी सूचना दी। उसके बाद लखनऊ से एक टीम भेजी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद पशु के फंसे शव को इंजन से निकाला गया। इस दौरान डाउन रूट प्रभावित रहा। प्रयागराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.