पीलीभीत, मई 17 -- दियोरिया। थाना बरखेड़ा के ग्राम सैपुरा निवासी हरीश कुमार ने दो वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दियोहना निवासी नन्ही देवी पुत्री हेतराम से कुछ जमीन खरीदी थी। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक उक्त जमीन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपराही निवासी शंकर लाल पुत्र हेतराम व उसकी पत्नी हीराकली ने जबरन कब्जा कर रखा था। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक हरीश कुमार ने कई बार शंकर लाल से कब्जा छोड़ने को कहा। तब हरीश कुमार ने तहसीलदार से आदेश कराया। हल्का लेखपाल कानूनगो व पुलिस फोर्स के साथ 13/मई‌ को पिपराही जा पहुंचे। जमीन को शंकर लाल से कब्जा मुक्त कराकर हरीश कुमार के सुपुर्द कर दी है। इधर उक्त जमीन पर अपनी बाउंड्री बाल कराने के लिए हरीश कुमार ट्रैक्टर ट्राली से ईटे लेकर खेत पर जैसे ही पहुंचे। तभी शंकर लाल अपनी पत्नी सहित बन्दूक लेकर खेत पर जा पहुंचे...