पीलीभीत, मई 15 -- दियोरिया कला। दियोरिया कला में बैंक खुलवाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान अजय सिंह ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को एक पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की गई है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में ग्राम प्रधान अजय सिंह ने बताया कि दियोरिया कला में बैंक नहीं होने से ग्रामीणों तथा सरकारी संस्थानों में तैनात कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। दियोरिया कला बिलसंडा विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। जिसमें लगभग पांच हजार वोटर हैं। कोतवाली समेत टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय वनाधिकारी का कार्यालय है। इसमें तमाम कर्मी हैं। समस्या को ध्यान में रखते हुए बैंक स्थापित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- कोटक बैंक ने जमा किए 2942 करोड़, स्वरोजगार को दिया महज एक फीसद यह भी पढ़ें- कृषि ऋण और कृषि बीमा का अधि...