रुद्रपुर, जून 6 -- खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के आदेश पर पीएचसी दियूरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। समूह की सदस्य हीरा देवी की अध्यक्षता में नालसा आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा योजना 2010 के तहत पैनल अधिवक्ताओं ने जानकारी दी। इसमें अधिवक्ता इलियास सिद्दीकी ,शहाना बेगम ,स्नेहा प्रभा और प्रविधि कार्यकर्ता आरबी सिंह राणा ,मंजू बिष्ट, भगवती ,प्रभु दयाल, ठग्गो, पिंकी राणा, माया देवी के द्वारा ग्रामीणों को जानकारी दी। महिला की क्षतिपूर्ति योजना 2020,पॉक्सो एक्ट,गर्भाधान पूर्व और प्रसव पूर्व निदान अधिनियम के तहत लिंग जांच न करने तथा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.