चम्पावत, अप्रैल 26 -- चम्पावत। दियूरी क्षेत्र में अवैध खनन एवं भंडारण की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर खनन एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से व्यापक निरीक्षण अभियान संचालित किया। निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर अज्ञात व्यक्तियों की ओर से लगभग आठ-दस स्थानों पर उपखनिज (रेता आदि) के ढेर भंडारित पाए गए। हालांकि निरीक्षण के समय कोई भी व्यक्ति अवैध खनन या भंडारण करते हुए मौके पर उपस्थित नहीं मिला। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि उक्त उपखनिज का भंडारण बिना वैध अनुमति के किया गया था, जो खनन नियमों का उल्लंघन है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की और विभागीय टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से भंडारित उपखनिज को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अतिरिक्त अवैध खनन एवं परिवहन के लिए उपयोग में लाए जा रहे कच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.