बागपत, मार्च 17 -- बड़ौत। खुर्जा मे आयोजित हुई विश्वविद्यालय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर दिगंबर जैन कॉलेज की छात्रा दीया तोमर का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। प्रोफेसर केजी पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम अप्रैल माह में सिरसा यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। वापस लौटने पर खिलाड़ी को कॉलेज में मंगलवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डीसी मौर्य, प्रोफेसर रुचि गुप्ता, डॉ़ सुरेश कुमार, डॉ़ अंजना चेतन, डॉ़ संदीप कुमार, संजीव राठी, अभिषेक मान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...