रुद्रपुर, मार्च 31 -- खटीमा। शैक्षिक सत्र के समापन पर सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिया की प्रधानाध्यापिका पुष्पा खड़ायत और प्राथमिक विद्यालय मझोला के प्रधानाध्यापक हरीश सिंह कनवाल की अधिवर्षता अवधि पूर्ण होने पर संयुक्त रूप से विदाई दी गई। इसका संचालन रमेश चंद्र तिवारी ने किया। शिक्षिका खड़ायत के 40 वर्षों की सेवा और हरीश सिंह कनवाल के 33 वर्षों की सेवा के कई संस्मरण और अनुभव प्राप्त किए गए। छात्रों ने अपने प्रधानाध्यापकों को बैंड बाजे के साथ विदा किया। वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरिया मझोला के महेन्द्र प्रताप पाण्डेय, भगवान चंद, दिनेश चंद शर्मा, गणेश सिंह, इंदिरा, बलवंत सिंह, जानकी कनवाल, बहादुर सिंह खड़ायत, रोहित कनवाल, रूपाली, नवल, ललिता खड़ायत, रेखा राना, गायत्री देवी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...