समस्तीपुर, फरवरी 2 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के चापर व सुल्तानपुर दियारे में देशी शराब निर्माण के खिलाफ एएलटीएफ और स्थानीय पुलिस ने सोमवार को सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा करीब 40 हजार लीटर कच्चा जावा व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए। पुलिस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी की भनक मिलते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि दियारा क्षेत्र दुर्गम होने के कारण शराब माफिया इसे सुरक्षित ठिकाना मानते हैं। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दियारे के दुर्गम इलाकों में चोरी-छिपे शराब निर्माण की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। धंधेबाज की पहचान कर जल्द कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में एएलटीएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.