अररिया, दिसम्बर 16 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया प्रखंड के दियारी पंचायत में पैक्स चेयरमैन व चार कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मंगलवार को मतदान होगा।सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार वोटिंग के बाद शाम छह बजे से मतों की गिनती होगी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन सभी तैयारी पूरी कर लिया है। मतदान के लिए कुल चार बूथ बनाया गया है। जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पैक्स चेयरमैन पद के लिए मैदान में कुल तीन उम्मीदवार हैं, जबकि चार कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में है।वहीं एक कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुका हैं। पैक्स चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी बूथ पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात किये गये हैं। मतदान को लेकर सोमवार शाम को प्रखंड कार्यालय से मतदान कर्मियों को बूथ के लिए रवाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.