दियारा से साढ़े छह लाख की देसी शराब बरामद
बलिया, जून 7 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। तस्करी के लिए दियारा में एक गड्ढे में छिपाकर रखी गयी करीब 270 पेटी शराब को शनिवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है। शराब बार कोड के जरिये दुकान तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।वैसे तो इलाके से अंग्रेजी, देसी के साथ ही कच्ची शराब की खेप हर दिन बिहार जाती है। बताया जाता है कि शनिवार को किसी व्यक्ति ने बिहार भेजने के लिए दियारा में शराब रखे जाने की जानकारी दी। इसकी जानकारी होते ही बिजलीपुर दियारा में सरयू नदी के किनारे पुलिस की टीम पहुंची तो एक गड्ढ़े में छिपाकर रखी गयी करीब 275 पेटी देसी शराब बरामद हुई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर भागने में कामयाब हो गये थे। इसके बाद शराब की खेप को कब्जा में लेने के साथ ही उसे वाहन पर लादकर थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.