भागलपुर, जून 17 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा में एक सप्ताह पूर्व हथियार के बल पर अपराधियों ने किसानों का 19 बोरा मकई लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपित मुन्ना मंडल को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपित सियाराम मंडल को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर ने बताया कि अभियुक्त सियाराम मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया। इस कांड में पीड़ित किसान प्रकाश मंडल ने पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...