दरभंगा, मार्च 22 -- गौड़ाबौराम। गौड़ाबौराम व इसके आसपास के क्षेत्रों में आंधी व वर्षा से मक्के की फसल को व्यापक नुक्सान पहुंचा है। सर्वाधिक क्षति कमला बलान व कोसी नदी के दियारा क्षेत्र स्थित मैदानी इलाकों में लगायी गयी मक्के की फसलों को हुई है। हजारों एकड़ भूमि में लगी मक्के की फसल की क्षति हुई है। भंडरिया गांव के कृषक रंजीत यादव व शिवजी यादव ने बताया कि धान की फसल मोंथा तूफान की चपेट में गई और जब उनके जैसे किसानों ने उधार-कर्जा लेकर मक्के की फसल लगाई तो बीती रात आई आंधी व वर्षा ने नुकसान कर दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात आयी आंधी व वर्षा ने गेहूं और मूंग की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। पुनाछ गांव निवासी सीमांत किसान सुरेश मुखिया ने बताया कि बाढ व जलजमाव के कारण खेत विलंब से तैयार हुआ। उसमें मेहनत से मक्के की फसल लगाई। लहलहाती फस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.