सहरसा, मई 12 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। कोसी दियारा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर चर्चा में है। कठडूमर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय दह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर पूरी तरह सुनसान दिखाई दे रहा है। न तो विद्यालय में कोई शिक्षक मौजूद दिख रहा है और न ही कोई छात्र-छात्रा नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद विद्यालय में मध्यान भोजन योजना (एमडीएम) की हाज़िरी बनाए जाने का आरोप लगने से मामला और गंभीर हो गया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 11 मई का है। ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के विभिन्न हिस्सों, कमरों, बरामदों और पूरे परिसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। यह भी पढ़ें- समय से नहीं खुलता प्राथमिक विद्यालय, छात्र लगाते झाडू़ वीडियो सामने आने के बाद इलाके में ...