मुंगेर, अप्रैल 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले में अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से निर्मित व अर्द्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मनियारचक घाट स्थित बड़ी दियारा क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह और ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.