दियांश की घातक गेंदबाजी की बदौलत ओमकार अकादमी की शानदार जीत
अंबेडकर नगर, जून 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में विशाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में डॉ ओमकार क्रिकेट अकादमी ने युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी अयोध्या को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह अकादमी की टीम 22.5 ओवर में मात्र 88 रन पर सिमट गई। डॉ. ओमकार अकादमी के गेंदबाज दिव्यांश सैनी ने घातक प्रदर्शन करते हुए 5.5 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। अर्ष ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। 89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ ओमकार अकादमी ने महज 9.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। यह भी पढ़ें- रावल क्रिकेट अकादमी 196 रन से जीती जयंत कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.