भागलपुर, मार्च 8 -- घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर दियारा में शुक्रवार को युवक का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव मिलने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी। शव का सिर अब तक बरामद नहीं हो पाया है। शनिवार को पुलिस ने दियारा क्षेत्र में सघन खोज अभियान चलाया। सुबह करीब 10 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक पुलिस टीम ने पूरे इलाके की खाक छानी, लेकिन शव का सिर नहीं मिल सका। पुलिस मामले की जांच कई बिंदुओं पर कर रही है।  घटना के बाद से आमापुर दियरा इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर और महिलाएं शाम ढलने से पहले ही घर लौट जा रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में दियरा में लोगों की आवाजाही भी काफी कम हो गई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग प्रेम प्रसंग तो कुछ निजी दुश्मनी...