दियरा बाजार का हैंडपंप खराब, लोग परेशान
सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- मोतिगरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के दियरा बाजार में दियरा चौराहा रोड पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप से तीन साल से पानी निकलना बंद हो चुका है। लोगों ने कई बार विकास विभाग व स्थानीय अधिकारियों से इसकी मरम्मत की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाजार में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को मंडी लगती है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण व व्यापारी इकट्ठा होते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी पेयजल की अनुपलब्धता से बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रभारी एडीओ पंचायत नितेश सिंह ने कहा कि जांच कराकर जल्द हैंडपम्प दुरुस्त कराया जायेगा। यह भी पढ़ें- ख़राब वाटर कूलर से प्यासे लौट रहे फरियादी, जिम्मेदार बेपरवाह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.