दियरांचल की 20 हजार की आबादी पर कटान का संकट
बलिया, जून 15 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के लगभग 20 हजार की आबादी पर सरयू नदी से कटान का खतरा मंडरा रहा है। बीते पांच वर्षों में गोपालनगर टाड़ी के तीन सौ से अधिक मकान तथा सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में समाहित हो चुकी है। अब कटान का रुख अब टाड़ी के अलावा गोपालनगर पश्चिमी की ओर है। सोमवार को दियरांचल के ग्रामीणों ने एसडीएम (बैरिया) संजय कुशवाहा को पत्रक देकर कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कटान रोकने के लिये कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण कटान स्थल पर धरना-प्रदर्शन और अनशन करने को बाध्य होंगे।
कटान से बचाव की कार्ययोजना दियरांचल के गांवों को कटान से बचाने के लिए जो कार्ययोजना बनाकर भेजी गई थी, उसमें एक को छोड़ शेष सभी परियोजनाएं निरस्त हो गई हैं। स्वीकृति नहीं मिलने से गोपालनगर टाड़ी, शिवाल मठिया, गोपालनगर, वशिष्ठ नगर, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.