चेन्नई, अक्टूबर 3 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, स्टालिन ने टीवीके उम्मीदवार सत्यभामा को निशाना साधते हुए उन्हें सोमरसॉल्ट भामा कहा था और टीवीके पर सवाल उठाए थे। इसके बाद, टीवीके ने पूर्व मुख्यमंत्री पर महिला दलित उम्मीदवार की बॉडी-शेमिंग करने का आरोप लगाया और माफी की मांग की। उन्होंने स्टालिन को लेकर कहा कि तमिलनाडु और निर्वाचन क्षेत्र की जनता से करारा जवाब मिलेगा। तमिलनाडु के लोगों ने हमेशा यह गहराई से महसूस किया है और पहचाना है कि डीएमके की जड़ों और दिमाग में अश्लीलता, वहशीपन और बदमाशी भरी हुई है। विजय ने स्टालिन पर हमला करते हुए उनकी टिप्पणियों को असभ्य बताया। विजय ने एक्स पर पोस्ट किया, "धारापुरम निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एक प्रचार जनसभा क...