बुलंदशहर, जून 29 -- कोतवाली क्षेत्र में एक दिमागी रूप से कमजोर युवती से कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। 22 वर्षीय पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि उनके घर में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने मौके का फायदा उठाकर उसकी बहन के साथ रेप किया। पीड़िता की कुछ बातों से परिजनों को अनहोनी का अहसास हुआ। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- दिमागी रूप से कमजोर युवती से गैंगरेप पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा ...