नोएडा, जनवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा अस्पताल में ब्रेन इंफेक्शन से पीड़ित 29 वर्षीय वीर बहादुर का सफल इलाज हुआ। न्यूरोसाइंसेज डॉ. अतमप्रीत सिंह ने बताया कि युवक को रिकेट्सियल मेनिंगोएन्सेफलाइटिस नाम की दुर्लभ बीमारी है, इसमें बुखार दिमाग तक फैल जाता है और सूजन करता है। यह बीमारी दौरे, कोमा, स्थायी ब्रेन डैमेज या मौत तक का कारण बन सकती है। अस्पताल में युवक की जांच में स्क्रब टायफस और ब्रेन इंफेक्शन की पुष्टि हुई, लेकिन एमआरआई स्कैन में कोई स्पष्ट गड़बड़ी नहीं दिखी। इसके बाद टीम ने दिमाग की सूजन कम करने के लिए हाई-डोज स्टेरॉयड, व्यापक एंटीबायोटिक्स, एंटीवायरल दवाएं और रिकेट्सियल इंफेक्शन के लिए दवाएं दी। शुरुआती कुछ दिनों में सुधार नहीं दिखा, लेकिन सातवें दिन मरीज ने प्रतिक्रिया देनी शुरू की। उसे वेंटिलेटर से हटाया गया और धीरे-धीरे हालत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.