हल्द्वानी, मई 3 -- रामनगर संवाददाता। हिमालयन साइकियाट्रिक सोसायटी की ओर से रविवार को रामनगर के ढेला स्थित एक रिजॉर्ट में उत्तराखंड का प्रथम राज्य स्तरीय मनोचिकित्सा सम्मेलन 'हिम 2026' का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय न्यूरोमॉड्यूलेशन, स्लीप मेडिसिन और सेक्सुअल हेल्थ रहा। आयोजन में 300 से अधिक मनोचिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों ने सहभागिता की। न्यूरोमॉड्यूलेशन वर्कशॉप का संचालन न्यूरोमॉड्यूलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ. मुरलीधरन और स्लीप मेडिसिन वर्कशॉप का संचालन ऋषिकेश एम्स के डॉ. रवि गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि इंडियन साइ‌कियाट्रिक सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. टीएसएस राव और राष्ट्रीय सचिव डॉ. अरुण ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि राज्य स्तर पर इस प्रकार का प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक ह...