दिबियापुर में तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास में योगदान का लिया संकल्प
औरैया, अप्रैल 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। नगर पंचायत दिबियापुर के सभागार में मंगलवार को तीन मनोनीत सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उप जिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने कुलदीप पोरवाल, श्रद्धामनु चौहान और सौरव राजपूत को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभासदों ने नगर के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन ने सामाजिक सेवाओं को देखते हुए सभासदों को नामित किया है, ऐसे में वे अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि जहां निर्वाचित सदस्य जनता के भरोसे से सदन में पहुंचे हैं, वहीं मनोनीत सभासदों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.