औरैया, फरवरी 14 -- औरैया। नगर दिबियापुर में हिन्दू सेवा समिति की ओर से रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम औरैया रोड स्थित गिर्राज पैलेस में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को जागरूक करना, एकजुट करना और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं और व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.