औरैया, जनवरी 24 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के दिबियापुर बाईपास तिराहे पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार मोहल्ला सैय्यद वाड़ा निवासी फैसल पुत्र साबिर अपने पिता के साथ बाइक का कार्य करता है। वह शनिवार को दिबियापुर से फफूंद की ओर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह दिबियापुर बाईपास तिराहे पर पहुंचा, उसी समय बाईपास की ओर से आ रहे गांव सहदुल्लापुर निवासी विकास पुत्र छोटे की बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.