औरैया, मार्च 21 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित डीपीएल सीजन-3 का शुभारंभ रविवार से स्थानीय मंडी समिति परिसर में होने जा रहा है। क्रिकेट महोत्सव को लेकर पिछले एक माह से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं और आयोजन स्थल पर पिच सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन सुबह 11 बजे राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, समाजसेवी गुरु नारायण अग्रवाल एवं सैंजोस एकेडमी के फादर राजू की मौजूदगी में किया जाएगा। उद्घाटन मैच हटके वड़ा ग्लेडिएटर्स और विजन 11 के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह है। आयोजक मंडल के अनुसार डीपीएल सीजन-3 में कुल 25 मैच खेले जाएंगे। 22 मार्च से 5 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सात टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम लीग चरण...