दिबियापुर की सड़कें होंगी रोशन, सार्वजनिक स्थलों पर लगेगा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम
औरैया, मई 23 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर नगर की प्रमुख सड़कें जल्द स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग नजर आएंगी। नगर पंचायत द्वारा करीब चार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नगर में आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और एलईडी डिस्प्ले भी लगाए जाएंगे। शनिवार को नगर पंचायत सभागार में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, सभासदों और व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा नगर पंचायत बोर्ड के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर 27 मई को करीब तीन करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण और नवनिर्माण कार्य की शुरुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.