बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पुरानी बाजार स्थित दिपवा बाग रोड को बंधा मार्ग से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक पल्टूराम ने नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ विधिवत पूजन कर किया। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रवासियों को कम दूरी तय कर संयुक्त चिकित्सालय तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही यह मार्ग तुलसीपुर रोड और उतरौला रोड से भी बेहतर संपर्क स्थापित करेगा, जिससे कई वार्डों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने बताया कि पुरानी बाजार में गोगे दुबे के मकान से दिपवा बंधा मार्ग को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग नगर के प्रमुख रास्तों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.