समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- पूसा। ठंड का प्रकोप एक बार फिर जारी है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड की गई। जो सामान्य से करीब 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 7 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलेगी। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री एवं न्यूनतम 10 से 13 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.