दिन-रात बिजली ट्रिपिंग से छिनी नींद
फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार हो रही ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल कर दिया है। राधानगर, शांतिनगर और आबूनगर जैसे शहरी इलाकों में जहां रात भर बिजली के झटकों से लोग सो नहीं पा रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है। जर्जर तारों और ओवरलोडिंग के कारण चौबीस घंटे में 15 से 30 बार तक हो रही ट्रिपिंग के चलते जनता की रातें जागते हुए कट रही हैं। शहर के राधानगर शहरी उपकेंद्र से पोषित होने वाले बहुआ, अंदौली, लल्लीटाल, जोनिहा फीडर में दिन व रात मिलाकर कम से कम 15 बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। लोगो का कहना है कि कभी लो वोल्टेज तो कभी फाल्ट आने से घंटो आपूर्ति बाधित होने से परेशानियां कम नहीं हो पा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.