सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला जनूबी टोला ऊंचडीह और टोला मुरौली के बीच सीवान में बीते चार दिनों से दिन-रात बेरोक-टोक मिट्टी खनन जारी है। गेहूं की फसल कटते ही सक्रिय हुए खनन माफिया खुलेआम कृषि योग्य भूमि की खुदाई कर रहे हैं इससे उपजाऊ जमीन तेजी से बंजर होने की कगार पर पहुंच रही है।मुबारक, सहबाज, गोपाल, राम कैलाश आदि ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो सौ मीटर के दायरे में दो जेसीबी मशीनें लगातार काम कर रही हैं जबकि आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर मिट्टी ढुलाई में लगे हुए हैं। आरोप है कि यह मिट्टी ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। खेत जैसे-जैसे खाली होते जा रहे हैं, खनन से जुड़े लोगों की गतिविधियां और तेज होती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध खनन से न केवल कृषि योग्य भूमि को नुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.