बोकारो, मई 11 -- चास प्रतिनिधि। चास और चीरा चास के कई इलाकों में शनिवार रात से बिजली की भारी कटौती रही। शाम को मौसम बदलते ही फुदनीडीह सब स्टेशन के बुनियादी ढांचे में भारी नुकसान विगत कुछ दिनों से आम बात हो गई है। कभी तेलमोच्चो तो कभी भतुआ में डीवीसी की मेनलाईन क्षतिग्रस्त होने को लेकर फुदनीडीह सब स्टेशन ब्रेक डाउन होना आम बात हो गई है। चिराचास सहित सटे क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर विगत दो साल में लाखों रुपये नये संसाधनों पर खर्च किए गये। जिसमें नये तार, पोल आदि शामिल है, बावजूद चिराचास, चास, कालापत्थर और आसपास के क्षेत्रों की करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने के बजाय लगातार बिजली कटौती का सामाना करना पड़ रहा है।
बिजली व्यवस्था पर नाराज़गी सड़क जाम-एसी कार्यालय में चूडी प्रदर्शन की चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.