वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। सूरज का तेवर गुरुवार को कुछ कम रहा लेकिन तपिश बरकरार थी। आंकड़ों में भले ही अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री कम रहा हो, दोपहर बाद तक कड़ी धूप रही। मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान गुरुवार के 21.5 से दो डिग्री ज्यादा रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41, शनिवार और रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हफ्तेभर मौसम साफ रहेगा। यह भी पढ़ें- हापुड़ में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू, 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा यह भी पढ़ें- तेज धूप की तपिश ने झुलसाया, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...