दिन-रात का तापमान बढ़ा, हवा से धूप बेअसर
प्रयागराज, मई 9 -- पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद दिन-रात के तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार का अधिकतम तामपान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यानी एक दिन में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गुरुवार रात का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में 2.2 सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को सुबह तेज धूप निकली और उमस बनी रही। हालांकि हवा चलने से मौसम में नमी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मंगलवार तक मौसम साफ रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.